फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Racism in Football: नस्लवादी घटना के बाद अर्जेंटीना की महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को ब्राजील में रिहा किया गया

Sun, 29 Dec 2024 11:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

साओ पाउलो में कैरांडिरू जेल के बाहर एक दस्तावेज में चारों फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम प्रकाशित किए गए थे जिन्हें शुक्रवार देर रात रिहा किया गया।
विज्ञापन
फुटबॉल में नस्लवादी घटना - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साओ पाउलो राज्य के जेल प्रशासन सचिवालय ने कहा कि रिवर प्लेट महिला फुटबॉल टीम की चार खिलाड़ियों को रिहा कर दिया गया है जिन्हें एक मैच के दौरान कथित नस्लीय अपशब्द बोलने के लिए गिरफ्तार किया गया था। न्यायाधीश फर्नांडो ओलिवेरा कैमार्गो ने अर्जेंटीना की फुटबॉल खिलाड़ियों कैंडेला डियाज, कैमिला डुआर्टे, जुआना कैंगारो और मिलाग्रोस डियाज को शुक्रवार को इस शर्त पर जेल से रिहा कर दिया कि वे मामले के खत्म होने तक हर महीने साओ पाउलो की अदालत में पेश होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नस्लवादी घटना - फोटो : Twitter
साओ पाउलो में कैरांडिरू जेल के बाहर एक दस्तावेज में चारों फुटबॉल खिलाड़ियों के नाम प्रकाशित किए गए थे जिन्हें शुक्रवार देर रात रिहा किया गया। अर्जेंटीना की खिलाड़ी क्रिसमय के दौरान जेल में थीं। खिलाड़ियों के वकील और क्लब ने शनिवार को यह खुलासा नहीं किया कि वे स्वदेश लौट गई हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें