फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतर ने जारी किया फुटबॉल के महासमर फीफा 2022 का आधिकारिक लोगो

Wed, 04 Sep 2019 12:08 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फीफा लोगो - फोटो : social Media
विज्ञापन

फुटबॉल के महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आधिकारिक लोगो लांच हो गया। फीफा 2022 की मेजबानी करने वाले कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लोगो को लांच किया। इस लोगो में कतर की परंपराओं और कला को भी प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन


कतर ने 2022 के फुटबॉल विश्व कप के लोगो के जारी करने का जश्न दोहा और दुनिया भर के शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करके मनाया। आधिकारिक लोगो का अनावरण स्थानीय समयानुसार रात 8:22 बजे हुआ।

देश की कई प्रतिष्ठित इमारतों में हजारों लोगों ने एक ही समय पर जारी किए गए लोगो को देखा। इसी तरह मुंबई, लंदन, मैक्सिको सिटी, जोहान्सबर्ग, सियोल और पेरिस जैसे दुनिया के 24 अन्य शहरों में भी लोगो का अनावरण किया गया ।
विज्ञापन


यह लोगो अल-जुबेरह किला, बुर्ज दोहा, सूक वक्फ और कटारा सांस्कृतिक एम्फीथिएटर जैसे स्थानों पर प्रदर्शित किया गया। 2022 में अरब के देश में पहली बार आयोजित हो रहे फुटबॉल के इस महासमर कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। फुटबॉल के महाकुंभ को लेकर अरब देश कतर में बहुत उत्साह है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें