स्पेनिश क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने मॉरिसियो पोचेटिनो को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। अर्जेंटीना के पोचेटिनो का करार 30 जून 2022 तक का होगा और उनके पास करार को आगे बढ़ाने का भी विकल्प होगा।
पोचेटिनो पीएसजी के साथ दूसरी बार जुड़ रहे हैं। इससे पहले वह बतौर डिफेंडर पीएसजी क्लब से जुड़े थे, जहां उन्होंने 2001 से 2003 के बीच 70 प्रतिस्पर्धात्मक मैच खेले थे। पोचेटिनो इससे पहले, 2014 से 2019 तक टॉटेनहम हॉटस्पर के कोच थे, जिनके मार्गदर्शन में टॉटेनहम की टीम चैम्पियंस लीग के 2018-19 सीजन के फाइनल में पहुंची थी।
पूर्व डिफेंडर पोचेटिनो पीएसजी में अब थॉमस तुचेल की जगह लेंगे, जिन्हें क्लब ने पिछले साल नवंबर में उन्हें बर्खास्त कर दिया था। तुचेल जून 2018 में पीएसजी के मुख्य कोच बने थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तुचेल जून 2018 में पीएसजी के मुख्य कोच बने थे। उनके मार्गदर्शन में पीएसएजी ने अब तक दो बार लीग खिताब और फ्रेंच कप और फ्रेंच लीग कप कप जीते हैं।