इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में एक बार फिर से कोरोना का खतरा मंडरा रहा। लीग ने मंगलवार को जानकारी दी है कि पिछले एक सप्ताह में कोरोना के सर्वाधिक 40 नए मामले सामने आए हैं। लीग ने अपने बयान में कहा है कि, एक जनवरी से तीन जनवरी के बीच 984 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ के परीक्षण किए गए, जिनमें से 12 पॉजिटिव आए हैं।
इससे पहले 28-31 दिसंबर के बीच 1311 खिलाड़ियों और क्लबों के स्टाफ के परीक्षण किए गए, जिनमें से 28 पॉजिटिव आए। लीग की मैनेजमेंट टीम अब भी खिलाड़ियों की जांच कर रही है। लीग एक सप्ताह में दो बार जांच करती है। हालांकि, जो खिलाड़ी व स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, उनका नाम उजागर नहीं करती है, लेकिन उसे 10 दिनों के लिए खुद को आइसोलेट होने के लिए कहती है।
बता दें कि मैनचेस्टर सिटी और फुलहम में पॉजिटिव मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले हफ्ते तीन लीग मुकाबले स्थगित किए गए थे। मैनचेस्टर सिटी बनाम एवर्टन, टोटेनहैम बनाम फुलहम और बर्नले बनाम फुलहम मुकाबलों को पिछले हफ्ते स्थगित किया गया