कभी बाईचुंग भूटिया तो कभी कोलकाता के किसी सितारे के प्रदर्शन के सहारे खड़े होने की कोशिश करने वाली भारतीय फुटबाल टीम अब रोनाल्डो जैसे स्टार खिलाड़ियों की कदमताल पर दौड़ लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
अपने विदेश मंत्री के साथ सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे पुर्तगाली प्रतिनिधिमंडल के साथ भारतीय अफसरों की बातचीत में पुर्तगाल के स्टार फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों द्वारा भारतीय टीम को तैयार करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस बात पर सहमति बन गई है कि पुर्तगाल के खिलाड़ी जल्द ही भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबले के लिए तैयार करेंगे। इसके लिए शर्तें पुर्तगाल के क्लब और इंडियन फुटबाल अकेडमी के बीच बातचीत में तय होंगी।