फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के 99वें अंतरराष्ट्रीय गोल से गत चैंपियन पुर्तगाल ने यूरो 2020 के लिए किया क्वालीफाई

Mon, 18 Nov 2019 06:48 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 99वें अंतरराष्ट्रीय गोल की मदद से गत चैंपियन पुर्तगाल ने रविवार को लक्जमबर्ग को 2-0 से हराकर यूरो 2020 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विज्ञापन


पुर्तगाल को 39वें मिनट में ब्रूनो फर्नांडिस ने बढ़त दिलाई जिसके बाद रोनाल्डो ने एक और गोल दागकर टीम की 2-0 से जीत सुनिश्चित की। पुर्तगाल की टीम ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रही। सर्बिया ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। टीम ने सर्बिया से 2-2 से ड्रॉ खेला।

अगले साल रोम में 12 जून से खेले जाने वाले यूरो 2020 के लिए क्वालीफाई करने वाला पुर्तगाल 17वां देश है। विश्व चैंपियन फ्रांस, स्पेन, इटली और इंग्लैंड भी यूरो 2020 फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें