फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football: पोलैंड फुटबॉल टीम के कोच मिशल प्रोबिएरज ने दिया इस्तीफा, रॉबर्ट लेवेंडोवस्की के साथ विवाद बना वजह?

Fri, 13 Jun 2025 09:25 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रोबिएरज ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर की पूर्व संध्या पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लेवेंडोवस्की को टीम के कप्तान के पद से हटा दिया और उनकी जगह इंटर मिलान के मिडफील्डर पिओटर जिलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था।
विज्ञापन
रॉबर्ट लेवेंडोवस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच मिशल प्रोबिएरज ने स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवेंडोवस्की के साथ विवाद के कुछ दिनों बाद मुख्य कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। पोलैंड फुटबाल संघ द्वारा जारी बयान में प्रोबिएरज ने कहा, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय टीम के हित में सबसे अच्छा निर्णय मुख्य कोच के पद से मेरा इस्तीफा है। 
विज्ञापन


प्रोबिएरज ने इस सप्ताह की शुरुआत में फिनलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर की पूर्व संध्या पर बार्सिलोना के स्ट्राइकर लेवेंडोवस्की को टीम के कप्तान के पद से हटा दिया और उनकी जगह इंटर मिलान के मिडफील्डर पिओटर जिलिंस्की को नया कप्तान नियुक्त किया था। लेवेंडोवस्की को यह फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने घोषणा की कि जब तक प्रोबिएरज मुख्य कोच बने रहेंगे, तब तक वे राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेलेंगे। पोलैंड को फिनलैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी विश्वकप के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें