ब्राजील को तीन बार बनाया था चैंपियन
फुटबॉल में महान शब्द की शुरुआत पेले से ही हुई थी। ब्राजील के एक छोटे से इलाके से आए पेले ने दुनिया में फुटबॉल की परिभाषा ही बदल कर रख दी थी। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। 1958, 1962 और 1970 में उनके रहते ब्राजील ने विश्व कप जीता। अब तक उनसे ज्यादा बार वर्ल्ड कप किसी ने नहीं जीता। उन्होंने कुल चार वर्ल्ड कप खेले, जिसमें से तीन जीते।
1958 फीफा वर्ल्ड कप में सूडान के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उन्होंने दो गोल दागे थे। पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे। ब्राजील के लिए उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल दागे। पेले ने 1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया था।
अर्जेंटीना के फुटबॉलर डिएगो माराडोना के साथ पेले को साल 2000 में फीफा ने प्लेयर ऑफ द सेंचुरी भी घोषित किया था
फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
1958 में पेले ने अपना पहला वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने 17 वर्ष और 239 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप में वेल्स के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में वर्ल्ड कप का अपना पहला गोल दागा था। इस तरह वह इस टूर्नामेंट में गोल दागने वाले सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए थे। उन्होंने 17 साल और 244 दिन की उम्र में 1958 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में फ्रांस के खिलाफ हैट्रिक गोल भी दागे।
इसके साथ ही पेले हैट्रिक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए। पेले ने फाइनल में भी गोल दागा था और अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया था। पेले 18 साल की उम्र से पहले फीफा वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।
पेले के नाम वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा असिस्ट (10) करने का भी रिकाॅर्ड दर्ज है
पेले ने लगातार दो साल 100 से ज्यादा गोल दागे
पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं। जाम्बिया के फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू ने जरूर 1972 में क्लब और देश के लिए 107 गोल दागे थे, लेकिन पेले की तरह दो साल तक 100+ गोल का आंकड़ा नहीं छू सके।
पेले ये सभी टूर्नामेंट जीत चुके
| टूर्नामेंट |
जीते
कितनी बार |
साल |
| फीफा वर्ल्ड कप |
3 |
1958, 1962, 1970 |
| कैम्पियोनाटो ब्रासीलेरो सीरी ए |
6 |
1961, 1962, 1963, 1964, 1965, 1968 |
| कैम्पिोनाटो पॉलिस्ता |
10 |
1958, 1960, 1961, 1962, 1964, 1965, 1967, 1968, 1969, 1973 |
| कोपा लिबर्टाडोरेस |
2 |
1962, 1963 |
| इंटरकॉन्टिनेंटल कप |
2 |
1962, 1963 |
| इंटरकॉन्टिनेंटल सुपर कप |
1 |
1968 |
| नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग |
1 |
1977 |
| नॉर्थ अमेरिकन सॉकर लीग एथलेटिक कॉन्फ्रेंस |
1 |
1977 |