फ्रांस को दूसरा विश्व कप दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले युवा फुटबॉलर पॉल पोग्बा मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़कर स्पेन के दिग्गज क्लब बार्सिलोना का दामन थाम सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोग्बा के मैनेजर जोस मॉरिन्हो के साथ जम नहीं रही है। इसके चलते वह यूनाइटेड से नाता तोड़ना चाहते हैं।
25 वर्षीय पोग्बा पांच साल के लिए 7.95 अरब रुपये में (100 मिलियन यूरो) बार्सिलोना के साथ करार कर सकते हैं। उन्हें एक सप्ताह खेलने के 2.75 करोड़ दिए जाएंगे। यह मैनचेस्टर यूनाइटेड में मिल रही राशि की तुलना में दोगुना है।
दो साल पहले हुए थे यूनाइटेड के: पोग्बा ने दो साल पहले जुवेंटस छोड़ यूनाइटेड से नाता जोड़ा था। 2016 में यूनाइटेड ने उन्हें जुवेंटस से सात अरब रुपये में खरीदा था। उन्होंने यूनाइटेड से 1.43 करोड़ की जगह तीन करोड़ रुपये प्रति सप्ताह मांगे थे, लेकिन क्लब इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने चिली के स्टार खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज के बराबर रुपये मांगे, ऐसा नहीं होने पर क्लब को छोड़ने की बात कही थी।
इससे पहले यूनाइटेड ने बार्सिलोना से येरी मीना और आंद्रे गोमेज के लिए मिले 3.5 अरब से ज्यादा का ऑफर ठुकरा दिया था। पोग्बा ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए 88 मैचों में 5 गोल कर चुके हैं। जुवेंटस की ओर से उन्होंने 178 मुकाबलों में 34 गोल दागें हैं।