फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 वर्षीय एम्बाप्पे ने मेसी, रोनाल्डो को पछाड़ा, बने दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी

Tue, 09 Jun 2020 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस रिपोर्ट में यूरोप की टॉप-5 लीग इंग्लिश प्रीमियर लीग, ला लिगा, सीरी-ए, बुंदेसलिगा और लीग-1 के सबसे महंगे 20-20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

21 साल के फ्रांसिसी फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। 2018 फीफा विश्व कप में चमकने के बाद इस खिलाड़ी को पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने अपने साथ जोड़ा था। अब CISE फुटबॉल ऑब्जर्वेटरी ने उनकी वैल्यू 259.2 मिलियन पाउंड (2490 करोड़ रुपये) आंकी गई है। इस रिपोर्ट में बार्सिलोना से खेलने वाले अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी 22 और पुर्तगाली नागरिकता के युवेंटस क्लब के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 70वें नंबर पर काबिज हैं। कोरोना के कारण खिलाड़ियों की वैल्यू पर पड़े असर को भी इसमें शामिल किया गया है।

मेसी की वैल्यू 961 करोड़ रुपये

इस रिपोर्ट की माने तो ब्राजील के नेमार जूनियर 82.7 मिलियन पाउंड यानी करीब 794 करोड़ रुपये वैल्यू के साथ लिस्ट में 37वें नंबर पर काबिज हैं। लियोनेस मेसी 100.1 मिलियन पाउंड यानी करीबन 961 करोड़ रुपये और रोनाल्डो की 60.8 मिलियन पाउंड (करीब 603 करोड़ रुपये) मानी गई है। टॉप-3 सबसे महंगे खिलाड़ियों में मैनचेस्टर सिटी के रहीम स्टर्लिंग दूसरे पायदान पर हैं, उनकी वैल्यू 194.7 मिलियन पाउंड (करीब 1869 करोड़ रुपए) आंकी गई। टॉप-5 खिलाड़ियों में एम्बाप्पे को छोड़कर शेष चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के हैं।

विज्ञापन

 

किलियन एम्बाप्पे फ्रांस PSG 2490 करोड़
रहीम स्टर्लिंग इंग्लैंड मैनचेस्टर सिटी 1869 करोड़
जेडॉन सेंचो इंग्लैंड बोरुसिया डॉर्टमंड 1720 करोड़
ट्रेंट एलेक्टजेंडर इंग्लैंड लिवरपूल 1624 करोड़
मार्कस रैशफोर्ड इंग्लैंड मैनचेस्टर यूनाइटेड 1462 करोड़

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें