रेनेस ने 48 साल बाद जीता फ्रेंच कप
पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को स्टार खिलाड़ी कलियाइन म्बापे का खेल के अतिरिक्त समय में लाल कार्ड के चलते मैदान से बाहर जाना महंग पड़ा। नतीजा पीएसजी को फ्रेंच कप के फाइनल में रेनेस के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में 5-6 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
रेनेस ने 48 साल बाद और कुल तीसरी बार फ्रेंच कप पर कब्जा कर लिया। इससे पहले रेनेस ने 1971 में यह ट्रॉफी जीती थी। पिछले चार साल का लगातार चैंपियन पीएसजी अल्वेस डा सिल्वा (13वें) और नेमार (21वें मिनट) के गोल से बढ़त बनाए हुए था।
प्रिसनेल किंबपेंबे (40वें) के आत्माघाती गोल ने पहले रेनेस का स्कोर 1-2 और फिर एडसन मेक्सर (66वें मिनट) ने उसे 2-2 की बराबरी दिला दी। निर्धारित समय तक स्कोर 2-2 बराबर रहा। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में पीएसजी बाजी हार गया। पीएसीजी की 2011 के बाद फाइनल में यह पहली हार है।