फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेमार के दम पर पीएसजी सेंट जर्मेन की जीत, लिवरपूल को 2-1 से रौंदा

Thu, 29 Nov 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neymar
विज्ञापन

नेमार के शानदार प्रदर्शन की मदद से लीवरपूल को 2-1 से हराने के बाद पेरिस सेंट जर्मेन ने चैम्पियंस लीग नॉकआउट चरण में जगह बनाने की दिशा में कदम रख दिया। नेमार ने 37वें मिनट में गोल किया जबकि जुआन बर्नाट ने पहला गोल दागा था।

विज्ञापन


अब जर्गन क्लाप की टीम को नपोली को 1-0 या दो गोल से हराना होगा। पीएसजी दूसरे स्थान पर है लेकिन उसे अगला मैच जीतना होगा ताकि नाकआउट चरण में जगह बना सके। लीवरपूल से उसके दो ही अंक अधिक है। नपोली के पीएसजी से एक अंक अधिक है।

वहीं एटलेटिको मैड्रिड ने मोनाको को 2-0 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। बोरूसिया डार्टमंड भी क्लब ब्रग से गोलरहित ड्रा खेलकर दूसरे दौर में पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेसी-गेरार्ड के दम पर बार्सिलोना शीर्ष पर

लियोनल मेसी और गेरार्ड पिक के गोल के दम पर बार्सिलोना ने पीएसवी को 2-1 से मात देकर चैंपियंस लीग के ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए अपने ग्रुप चरण का समापन किया। बार्सिलोना पहले ही अंतिम 16 का टिकट कटा चुका है।

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद कप्तान मेसी ने 61वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इसके नौ मिनट बाद ही गेरार्ड (70वें मिनट) ने गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। जब ऐसा लग रहा था कि मुकाबला एकतरफ रहेगा तभी 82वें मिनट में लुक डि जोंग ने गोल कर पीएसवी का स्कोर 1-2 कर दिया।

इस हार के साथ ही पीएसवी की नाकऑउट में पहुंचने की उम्मीदें धराशायी हो गई। इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में टोटेनहम ने इंटर मिलान को 1-0 से हराकर नाकऑउट में जगह बनाई।

-चैंपियंस लीग : लियोनल की टीम ने ग्रुप बी में पीएसवी 2-1 से हराया  
-06 गोल मेसी चैंपियंस लीग में इस सत्र में कर चुके हैं। वह बायर्न म्यूनिख के रॉबर्ट लेवंडस्की के साथ शीर्ष पर हैं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें