फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रिपोर्टर के साथ फैन की अश्लील हरकत, फीफा लाइव के दौरान किया जबरदस्ती 'किस', वीडियो वायरल

Thu, 21 Jun 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रूस की मेजबानी में चल रहे फुटबाल महाकुंभ फीफा विश्वकप देखने पहुंचे प्रशंसक इसे लेकर इस कदर उत्साहित हैं कि वे अपनी हदें पार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रशंसक ने तो महिला रिपोर्टर को जबरन किस कर दिया और उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं।
विज्ञापन

2 of 4
फैन ने ऐसा दुर्व्यवहार तब किया, जब रिपोर्टर अपने चैनल के लाइव कैमरे के सामने थी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। महिला कोलंबिया की है।
विज्ञापन

3 of 4
एक जर्मन टीवी के लिए विश्वकप को कवर करने रूस आई इस महिला के साथ यह घटना घटी। वायरल हो रहे वीडियो में रिपोर्टर फुटबॉल स्टेडियम में व्यस्त दिख रही है। वह कैमरे के सामने खड़ी होकर मैच शुरू होने के बारे में कहती हुई दिख रही है।
 
विज्ञापन

4 of 4
cats
इस दौरान फुटबॉल प्रशंसक रिपोर्टर के साथ अश्लील हरकतें करने लगता है और किस करके फिर चला जाता है। हालांकि रिपोर्टर ने प्रशंसक के इस व्यवहार को नजरअंदाज करते हुए अपना काम जारी रखा। महिला ने घटना को बयां करते हुए कहा, ‘हम इसे रोक नहीं सकते है। लेकिन हमें आकर्षण और उत्पीड़न के बीच सीमा स्पष्ट करनी होगी।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें