फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक परिवार ऐसा जिसमें रहती है पूरी फुटबॉल टीम, नाम भी बड़े फुटबॉलरों जैसे

Mon, 12 Sep 2016 04:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक परिवार ऐसा भी है जिसमें पूरी की पूरी फुटबॉल टीम रहती है, मतलब यह कि उस घर में 13 बेटे हैं जिनके नाम बड़े फुटबॉलरों के नाम पर भी रखे गए हैं। यह बेहद दिलचस्प परिवार है फुटबॉल के दीवाने देश ब्राजील का। 
विज्ञापन


पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील में फुटबॉल की दीवानगी गजब की है। पेले के देश में प्रशंसक भी अनोखे अंदाज के हैं। 40 साल के इरिनू क्रूज और उनकी पत्नी जूसिकलेड सिल्वा के एक दो नहीं बल्कि कुल 13 बेटे हैं। इस दंपत्ति ने अपने सभी बेटों का नाम अंग्रेजी वर्णमाला में R के नाम से शुरू होने वाले दिग्गज फुटबॉलरों के नाम पर रखे हैं।


मतलब यह कि उनके परिवार में रोनाल्डो, रोबर्टो कार्लोस, रोनाल्डिन्हो और रोबिन्हो जैसे लोग रहते हैं। इस दंपति ने अपने बच्चों के नाम दक्षिण अमेरिका के चर्चित फुटबॉलरों के R नाम वाले खिलाड़ियों के नाम पर रखे हैं। 13 बेटों में उनका सबसे छोटा बेटा एक महीने का है तो सबसे बड़ा 18 साल का। सबसे बड़े बेटे का नाम राब्सन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 बच्चे फिर भी 20 साल से अधूरी है एक आस

Brazil - फोटो : Daily mail
इस परिवार में फुटबॉल की एक पूरी टीम खड़ी हो गई है। इस दंपत्ति की एक बड़ी ख्वाहिश दो दशक से पूरी नहीं हुई हैं वो चाहते हैं उनकी एक बेटी होनी चाहिए। जब जूसिकलेड पहली बार मां बनने वाली थी तो उन्होंने तय किया था कि अगर लड़की हुई तो मां उसका नाम रखेगी और लड़का हुआ तो इरिनू क्रूज।

अभी जूसिकलेड को नाम रखने का मौका ही नहीं मिला है, लेकिन इस दंपत्ति का कहना है कि अभी भी उन्हें एक बेटी का इंतजार है। ब्राजील के शहर कोंसीकाओ डी कोएटे में रहने वाले इस दंपत्ति को उम्मीद थी कि उनकी 13वीं संतान बेटी ही होगी लेकिन फिर बेटा हो गया और उन्होंने उसका नाम रखा रोनाल्डो।

इरिनू पेशे से किसान हैं। उनका कहना है कि दक्षिण अमेरिका में ज्यादातर नामी फुटबॉल सितारों के नाम R से शुरू होते हैं। लिहाजा मैंने अपने बेटों का नाम R से रखना शुरू कर दिया। 

इरिनू का कहना है कि उन्होंने बड़ी उम्मीद से बेटों के नाम फुटबॉलरों के नाम पर रखे हैं। पूरी उम्मीद है कि इनमें से कम से कम कोई एक तो ब्राजील की जर्सी में खेलेगा। सभी ठीक-ठाक फुटबॉल खेलते हैं। इनमें राब्सन और राउनन अच्छे स्ट्राइकर हैं। हर हफ्ते एक मैच होता है जिसमें एक और इरिनू के परिवार के बेटे होते हैं और दूसरी ओर गांव के लड़कों की टीम।

उन्होंने कहा, "जब हम जीतते हैं तो कोई ट्रॉफी नहीं मिलती बस खाने-पीने का अलग से इंतजाम हो जाता है। जूसिकलेड अपने बेटों के लिए रोजाना लंच में कई किलो चावल, बीन्स और मैक्रोनी तैयार करती है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें