टोक्यो ओलंपिक के टलने के बाद विश्व फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी फीफा ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। फीफा ने टोक्यो ओलंपिक के लिए फुटबॉलरों की आयु सीमा बढ़ा दी है। अब ओलंपिक गेम्स में एक जनवरी 1997 या उसके बाद जन्मे फुटबॉल खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। टोक्यो ओलंपिक को कोरोना वायरस की महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दिया गया है।