फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फुटबाल संघ के चुनाव को अदालत में घसीटा

Wed, 19 Dec 2012 01:04 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन के 20 दिसंबर को होने वाले चुनाव को अदालत में घसीट लिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कहा गया है कि एआईएफएफ के चुनाव खेल मंत्रालय के स्पोर्ट्स कोड का पालन नहीं करते हैं। राहुल मेहरा की ओर से दाखिल की गई इस अपील में कहा गया है कि चुनाव के लिए इलेक्टोरल कॉलेज को घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


साथ ही कुछ पदों के लिए एक के स्थान पर पांच प्रस्तावनाओं का होना जरूरी ठहराया गया है, जो साफ तौर पर स्पोर्ट्स कोड का उल्लंघन है। मंगलवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व जज राजीव सहाय एंडले की बेंच ने इस मामले पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए खेल मंत्रालय से आरोपों पर छानबीन करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्रालय ने ही अदालत के आदेश पर एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया को तीन पदों पर चुनाव कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें