फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ कोरिया ने जीता 2019 इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब, फाइनल में ताजिकिस्तान को हराया

Sat, 20 Jul 2019 08:27 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पाक ह्योन के गोल के दम पर उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को फाइनल में ताजिकिस्तान को 1-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

विज्ञापन


कोरियाई टीम के लिए स्थापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरे ह्योन ने मैच के 71वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। मेजबान भारत (विश्व रैंकिंग में 101) और सीरिया (85) के बाहर होने के बाद फाइनल में टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली टीम उत्तर कोरिया (122) ताजिकिस्तान (120) पर भारी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया मैच के 20वें मिनट में ही बढ़त हासिल करने के करीब पहुंच गया था लेकिन जोंग ग्वान के प्रयास सफल नहीं हुआ। उत्तर कोरियाई टीम ने इससे पहले लीग चरण में भी ताजिकिस्तान को इसी अंतर से हराया था। चैम्पियन टीम को 50 हजार डालर जबकि उपविजेता को 25 हजार डालर की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें