फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2019: ग्यान के हेडर से नार्थईस्ट ने खोला जीत का खाता, नई टीम ओडिशा को 2-1 से हराया

Sun, 27 Oct 2019 08:15 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नार्थ ईस्ट यूनाइटेड - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी आसामोह ग्यान के 84वें मिनट में हेडर से किए गए गोल की मदद से नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने शनिवार को यहां टूर्नामेंट की नई टीम ओडिशा एफसी को 2-1 से हराकर हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में जीत का खाता खोला। सत्र के अपने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन बंगलूरू एफसी को 1-1 की बराबरी पर रोकने वाली नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दूसरे ही मिनट में रिडीम थ्लांग की मदद से खाता खोल लिया।

विज्ञापन


मैच के 71वें मिनट में ओडिशा को उस समय जश्न मनाने का मौका मिला जब जिस्को हर्नांदेज ने एक बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद ग्यान की कलाकारी काम आई और उन्होंने हेडर पर गोल करते हुए मेजबान टीम को 2-1 से आगे कर दिया। यह दो मैचों में मेजबान टीम की पहली जीत है जबकि पहली बार आईएसएल में खेल रही ओडिशा एफसी को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। उसे अपने पहले मैच में जमशेदपुर एफसी के खिलाफ 1-2 से हार मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें