फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच लीग में नेमार ने दागे दो गोल, पीएसजी ने एंजर्स को 6-1 से हराया

Sun, 04 Oct 2020 06:51 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार - फोटो : social media
विज्ञापन

स्टार फुटबॉलर नेमार ने शनिवार को सत्र का अपना पहला गोल किया। फ्रेंच लीग में पेरिस सेंट जर्मेन की तरफ से उन्होंने दो गोल दागे और एंजर्स पर 6-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ पेरिस सेंट जर्मेन लगातार चार मैचों में जीत से छठे दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गया। नेमार ने 36वें और 47वें मिनट में दो गोल किए।

विज्ञापन


एलेसांद्रो फ्लोरेंजी ने सातवें मिनट में टीम को आगे किया जिसके बाद नेमार ने दो गोल दागे। जूलियन ड्रैक्सलर ने 57वें मिनट में और स्थानापन्न इदरिसा गुएए के 71वें मिनट में गोल से स्कोर 5-1 हो गया। किलियान एमबापे ने 84वें मिनट में टीम के लिए छठा गोल दागा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें