फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैंपियंस लीग: नेमार के गोल के बावजूद PSG को मिली मात, प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में हारी

Thu, 20 Feb 2020 09:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नेमार - फोटो : social media
विज्ञापन

नेमार के गोल के बावजूद पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को चैंपियंस लीग के प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में बोरुसिया डॉर्टमंड के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। बोरुसिया ने आठ मिनट के भीतर दोनों गोल दागे। उसके लिए यह गोल हालंद (69वें, 77वें मिनट) ने किए। पीएसजी के लिए नेमार ने 75वें मिनट में किया। हालंद चैंपियंस लीग के शुरुआती सात मैचों में 10 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए। वे किसी भी अन्य खिलाड़ी से चार मैच कम में ही इस आंकड़े तक पहुंच गए। वह पीएसजी के किलियन म्बापे (13) के बाद 20 से कम उम्र में अपनी पहली ही लीग में दस या उससे अधिक गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

एटलेटिको ने लिवरपूल को हराया 

गत चैंपियन लिवरपूल को प्री-क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड के हाथों 0-1 से हार मिली। एटलेटिको के लिए मैच का पहला गोल चौथे मिनट में ही साउल निगुएज ने किया। इसके बाद दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी। लिवरपूल की टीम अक्तूबर 2018 के बाद पहली बार मैच में एक भी शॉट टारगेट पर नहीं रख सकी। दोनों टीमों के बीच दूसरे लेग का मुकाबला 12 मार्च को लिवरपूल के होमग्राउंड एनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें