फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो की हरकत पर नेमार को आया गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के हाथापाई करने के मामले में मशहूर ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार काफी गुस्से में है। उनका कहना है कि इस पुर्तगाली फुटबॉलर को अपने किए का उचित दंड मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, 25 जनवरी को स्पेनिश ला लिगा टूर्नामेंट का एक मैच रियल मैड्रिड और कोरडोबा के बीच खेला गया। इस मैच को रियल मैड्रिड 2-1 से जीता।

मैच के दौरान रोनाल्डो ने विपक्षी खिलाड़ियों के साथ अभद्रता दिखाई। उन्होंने विपक्षी टीम के दो खिलाड़ियों पर लात और घूंसे बरसा दिए। हुआ यूं कि रियल मैड्रिड के रोनाल्डो ने दूसरी टीम के डिफेंडर इडिमार फ्रेगा के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। गुस्से में आकर रोनाल्डो ने फ्रेगा को किक मार दी।

जब इसके बाद भी रोनाल्डो का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो बीच-बचाव में आए एक अन्य खिलाड़ी जोस क्रेस्पो को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मैदान का पूरा माहौल ही बदल गया। मैच रेफरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोनाल्डो को रेड कार्ड दिखाते हुए बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और फिर नेमार को आया गुस्सा

इस पूरे में मामले में ब्राजीलियन फुटबॉलर और बार्सिलोना टीम से खेल रहे मशहूर फुटबॉलर नेमार इस व्यवहार को उचित नहीं मानते। बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल गलत है।

उन्होंने कहा कि रोनाल्डो को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पेनिश फुटबॉल प्राधिकरण से इस मामले में पूछा है कि क्या वे रोनाल्डो को दंडित करेंगे।

हालांकि इसके बाद रोनाल्डो ने अपने ट्विटर अकांउट में सार्वजनिक रुप से माफी भी मांगी है। आपको बता दें कि हाल ही में रोनाल्डो बेस्ट फुटबॉलर ऑफ द ईयर 2014 का अवार्ड जीत चुके है। उनके बाद दूसरे नंबर पर लियोनेल मेसी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें