सांतोस में वापसी और कॉन्ट्रैक्ट
नेमार ने अपना कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाते हुए 2026 के अंत तक सांतोस एफसी में बने रहने का फैसला किया है। सांतोस ने क्रुजेइरो के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में 3-0 जीत दर्ज की सीरी-ए में अपने आप को बचाए रखा। यह वही क्लब है जिसे महान पेले ने वैश्विक पहचान दिलाई। सांतोस 2023 में इतिहास में पहली बार रेलेगेट हुआ था, वो भी पेले के निधन के एक साल के अंदर, लेकिन 2024-25 सीजन में नेमार की वापसी ने टीम के भाग्य को पलटने में अहम रोल निभाया।