फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के अभ्यास मैच में नेमार की फिटनेस पर नजर, जबर्दस्त ड्रिब्लिंग से जीतते हैं फैंस का दिल

Sat, 02 Jun 2018 08:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
neymar
विज्ञापन

ब्राजील रविवार को क्रोएशिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उतरेगी तो उसकी निगाह अपने स्टार स्ट्राइकर नेमार की फिटनेस पर रहेगी। पिछले विश्व कप में चार गोल करने वाले ने फरवरी में पांव में चोट लग जाने के बाद एक भी मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन


छब्बीस वर्षीय नेमार बृहस्पतिवार को अभ्यास सत्र के दौरान जरूर मैदान में उतरे थे। रूस में 14 जून से होने वाले विश्व कप से दो हफ्ते पहले ब्राजील के फर्नांडिन्हो ने कहा कि अभ्यास के दौरान नेमार ने जिस तरह ड्रिब्लिंग की, उससे लग रहा है कि वह पूरी तरह फिट हैं।

वह अपनी फिटनेस को लेकर आश्वस्त हैं जो काफी महत्वपूर्ण है। वे बड़े निर्भीक होकर खेल रहे थे जो विश्व कप से पहले सौ प्रतिशत आत्मविश्वास हासिल करने की दिशा में पहला कदम है। वे हमारी टीम के लिए बेशकीमती हैं। चोट से वापसी करना आसान नहीं होता।  पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाड़ियों ने विश्व कप के पहले अभ्यास मैच से पहले टोटेनहम में एक हफ्ते के शिविर में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नेमार - फोटो : espn
अभ्यास मैच में लिवरपुल के दर्शकों को फिलिप कोटिन्हो को एक्शन में देखने का मौका फिर मिलेगा। पिछली बार विश्व कप में ब्राजील की टीम सेमीफाइनल में जर्मनी से 1-7 से बुरी तरह हार गई थी। टीम के कप्तान थिएगो सिल्वा का कहना है कि हम इस बार खिताब का दावा तो नहीं करते लेकिन हम बेहतरीन फुटबॉल दिखाने का वादा जरूर करते हैं।   

आस्ट्रिया के साथ अभ्यास मैच 10 को  
क्रोएशिया के खिलाफ अभ्यास मैच में नेमार स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतर सकते हैं क्योंकि विश्व कप में 17 जून को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होने वाले अपने पहले मैच से पूर्व ब्राजील के कोच टिटे अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहेंगे। ब्राजील का एक अभ्यास मैच 10 जून को विएना में आस्ट्रिया के साथ भी है। उसमें भी नेमार को मैच प्रैक्टिस का मौका मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें