सांतोस टीम के उपाध्यक्ष ने क्या कहा?
सांतोस के उपाध्यक्ष फर्नांडो बोनाविदेस ने कैनाल स्पोरटीवी से कहा, 'अनुबंध अभी फिलहाल छह महीने के लिए है, लेकिन निश्चित रूप से हम वह सब कुछ करेंगे जिससे नेमार हमारे साथ बने रहें। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह अगले साल होने वाले विश्व कप तक हमारे साथ रहेंगे।' नेमार को क्लब द्वारा एस्टाडियो उरबानो कैल्डेइरा में आयोजित समारोह में फैंस के सामने पेश किया गया। इस दौरान कई स्थानीय संगीत सितारों के संगीत कार्यक्रम भी पेश किए गए।