फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netherlands vs Morocco: फुटबॉल की एक और महाशक्ति विश्वकप से बाहर, मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूट में हराया

Tue, 30 Jun 2026 09:27 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन

सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स और मोरक्को के बीच एस्टाडियो बीबीवीए में रोमांचक मुकाबला खेला गया। एक्स्ट्रा टाइम तक स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद मैच का नतीजा पेनल्टी शूटआउट में आया और मोरक्को ने 3-2 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
मोरक्को ने नीदरलैंड को बाहर किया - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 के चौथे मुकाबले में वर्जिल वान जिक की कप्तानी वाली नीदरलैंड्स टीम को अशरफ हकीमी की अगुआई वाले मोरक्को टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।एस्टाडियो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में जीत हासिल की। राउंड ऑफ-32 के दूसरे दिन ही दो-दो मैच पेनल्टी शूटआउट में गए और फुटबॉल की दो महाशक्तियां फीफा विश्वकप से बाहर हो चुकी हैं। पराग्वे ने जर्मनी को बाहर किया और अब मोरक्को ने नीदरलैंड्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। 

विज्ञापन


फुल टाइम के बाद स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं हो सका और स्कोर 1-1 से बराबर रहा था। इसके बाद नतीजा पनेल्टी शूटआउट में आया। मोरक्को ने नीदरलैंड्स को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से शिकस्त दी और राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। मोरक्को की मौजूदा फीफा रैंकिंग छह है, जबकि नीदरलैंड्स सातवें स्थान पर है।

मैच में क्या हुआ?
 

  • पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद दूसरे हाफ में 72वें मिनट में गाकपो ने बेहतरीन गोल दाग नीदरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया था।
  • इसके बाद इंजरी टाइम में 90+1वें मिनट में मोरक्को के इसा ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। छह मिनट का इंजरी टाइम मिला था।
  • मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। एक्स्ट्रा टाइम के 30 मिनट में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं और स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा।
  • मैच पेनल्टी शूटआउट में गया और मोरक्को ने तीन बार बॉल को गोलपोस्ट में पहुंचाया। वहीं, नीदरलैंड्स के दो ही खिलाड़ी गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाने में कामयाब हो सके।

पेनल्टी शूटआउट में क्या हुआ?
 
  • पेनल्टी शूट में पहला किक नीदरलैंड के ट्यून कूपमाइनर्स ने लिया और उन्होंने गोल दागा।
  • फिर मोरक्को के नील एल अयनाउई आए और उन्होंने क्रॉस बार के ऊपर शॉट खेला।
  • इसके बाद नीदरलैंड जस्टिन क्लाइवर्ट आए और गेंद क्रॉस बार से टकराकर बाहर निकल गई। नीदरलैंड 1-0 से आगे
  • इसके बाद मोरक्को के सूफियान रहीमी आए और उन्होंने गोल दाग दिया। स्कोर नीदरलैंड 1-1 मोरक्को।
  • इसके बाद वाउट वेघोर्स्ट आए और उन्होंने गोल दाग दिया। स्कोर नीदरलैंड 2-1 मोरक्को।
  • इसके बाद मोरक्को के शेम्सदीन तालबी आए और उन्होंने गोल दाग स्कोर 2-2 कर दिया।
  • इसके बाद नीदरलैंड के क्विंटन टिम्बर आए और वो गोल पोस्ट मिस कर गए। स्कोर 2-2।
  • मोरक्को के अशरफ हकीमी गोल मिस कर गए। स्कोर 2-2। अब आखिरी शॉट।
  • नीदरलैंड्स के क्रिसेन्सियो समरविल मिस कर गए। स्कोर 2-2।
  • मोरक्को के इस्माइल साइबारी ने गोल किया और मोरक्को ने पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से मैच जीत लिया।


पेनल्टी शूटआउट (मोरक्को 3-2 से विजेता)

शॉट नीदरलैंड्स परिणाम मोरक्को परिणाम
1 ट्यून कूपमाइनर्स गोल नील एल अयनाउई मिस
2 जस्टिन क्लाइवर्ट मिस सूफियान रहीमी गोल
3 वाउट वेघोर्स्ट गोल शेम्सदीन तालबी गोल
4 क्विंटन टिम्बर मिस अशरफ हकीमी मिस
5 क्रिसेन्सियो समरविल मिस इस्माइल साइबारी गोल

ग्रुप स्टेज में कैसा रहा था प्रदर्शन?
नीदरलैंड्स ने अपने ग्रुप में सात अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि मोरक्को ने भी सात अंक जुटाकर ग्रुप सी में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण में जगह बनाई थी। अब मोरक्को की टीम राउंड ऑफ-16 में पहुंच गई है, जहां उनका सामना कनाडा से होगा।

पराग्वे 1-1 जर्मनी (पेनल्टी शूटआउट: 4-3), बोस्टन स्टेडियम
जूलियो एनसिसो ने शानदार हेडर से पराग्वे को बढ़त दिलाई, लेकिन काई हैवर्ट्ज ने हेडर के जरिए जर्मनी की बराबरी करा दी। जोनाथन ताह का एक गोल फाउल के कारण रद्द होने के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने दो पेनल्टी बचाईं। मैनुअल नोयर ने जर्मनी की उम्मीदें जरूर जिंदा रखीं, लेकिन आखिर में जोसे कनाले ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर पराग्वे को राउंड ऑफ 16 में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

ब्राजील 2-1 जापान, ह्यूस्टन स्टेडियम
जापान ने काइशु सानो के शानदार गोल से ब्राजील को चौंका दिया, लेकिन कासेमिरो ने हेडर से बराबरी कर दी। इसके बाद जापानी गोलकीपर ज़ायन सुजुकी ने कई शानदार बचाव किए और मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिखा। हालांकि, इंजरी टाइम में ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर गैब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल दागकर ब्राजील को 2-1 से जीत दिलाई और टीम को राउंड ऑफ 16 में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें