नेरोका एफसी की उम्मीदों को झटका लगा जब आईजोल ने उसे आईलीग के अहम मुकाबले में गोलरहित बराबरी पर रोक लिया। कड़े मुकाबले में दोनों टीमें कई मौके मिलने के बावजूद गोल नहीं कर सकी।
नेरोका को दो मौके जिसे नेडो तुर्कोविच भुना नहीं सके। इसके अलावा फेलिक्स ने भी एक मौका हाथ से जाने दिया। आईजोल स्ट्राइकर जिकाही लियोंस डोडेज के पास भी मौका था लेकिन उनका निशाना लक्ष्य से दूर रहा। इस ड्रॉ के साथ नेरोका लीग के 15 मैचों में 28 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।
शीर्ष पर मिनर्वा पंजाब की टीम है लेकिन उसने नेरोका के मुकाबले दो मैच कम खेले हैं। हर टीम को 18 मैच खेलने हैं और नेरोका के पास अब तीन मैच ही बचे हैं। पहले चरण में आईजोल की टीम नेरोका से 1-2 से हार गई थी।