कास्तुमी युसा के दो गोल की मदद से नेरोका एफसी ने आइलीग फुटबाल टूर्नामेंट के मैच में शुक्रवार को इंडियन एरोज को 3-2 से हराया।
यूसा ने 68वें और 87वें मिनट (पेनल्टी) में गोल किए। इससे पहले फेलिक्स चिदी (38वें मिनट) ने नेरोका की तरफ से पहला गोल किया था।
कलिंगा स्टेडियम में खेले गये मैच में इंडियन एरोज की तरफ से बोरिस थांगजाम (34वें) और रोहित दानू (62वें मिनट) ने गोल किए।