इस अवसर पर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा, ‘‘भारत जबकि एक अन्य फीफा प्रतियोगिता की मेजबानी की तैयारियों में जुटा है, मैं इसकी शानदार सफलता के लिये सारे देशवासियों से समर्थन की अपील करता हूं। हमारी भारतीय अंडर-17 महिला टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में खेल रही है। ’’
रिजिजू ने कहा, 'मैं भारत में फीफा अंडर-17 विश्व कप 2020 की मेजबानी करने वाले सभी पांचों शहरों को बधाई देता हूं। हमारी महिला टीम पहली बार फीफा टूर्नामेंट में शिरकत करेगी और यह देश के लिए गर्व की बात है। हम इसकी कामयाबी के लिए हरमुमकिन समर्थन करेंगे।’
वहीं महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने भी नवी मुंबई को फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी दिए जाने पर खुशी जाहिर की है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि वे खेलों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आदित्य ने भारतीय फुटबॉल फेडरेशन के प्रमुख प्रफुल्ल पटेल का भी धन्यवाद दिया और आभार जताया।