फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nations League Football: स्पेन ने जीता महिला नेशंस लीग का खिताब, फाइनल में जर्मनी को 3-0 से हराया

Wed, 03 Dec 2025 03:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

एटलेटिको मैड्रिड के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लगभग 56,000 दर्शक मौजूद थे जो घरेलू मैदान पर स्पेनिश टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
स्पेन की टीम - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लाउडिया पिना के दो गोल की बदौलत स्पेन ने मंगलवार को महिला नेशंस लीग के फाइनल के दूसरे चरण में जर्मनी को 3-0 से हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।
विज्ञापन


इन दोनों टीम के बीच फाइनल का पहला चरण गोलरहित बराबरी पर छूटा था। इस कारण दोनों टीम के लिए दूसरे चरण का मैच महत्वपूर्ण बन गया था।

स्पेन ने शुरू से ही मैच पर दबदबा बना दिया था। उसकी तरफ से पिना के अलावा विक्की लोपेज ने भी गोल किया।

स्पेन की टीम इस मैच में तीन बार की बैलन डीओर विजेता ऐताना बोनमाटी के बिना उतरी थी जो रविवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गई थी।

एटलेटिको मैड्रिड के मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में खेले गए इस मैच में लगभग 56,000 दर्शक मौजूद थे जो घरेलू मैदान पर स्पेनिश टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें