फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशंस लीग फुटबॉल: इंग्लैंड पर 2-0 की जीत से बेल्जियम की टीम शीर्ष पर

Tue, 17 Nov 2020 10:53 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 05 साल बाद बेल्जियम के किसी खिलाड़ी ने फ्री किक पर दागा गोल
  • 21 गोल मर्टेंस बेल्जियम की ओर से अब तक दाग चुके हैं
  • 11 वीं लगातार जीत है यह बेल्जियम की घरेलू मैदान पर। इस दौरान उसने 48 गोल किए और सिर्फ चार खाए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योरी टिलेमेंस (10वें मिनट) और ड्राइस मर्टेंस (24वें मिनट) के फ्री किक पर दागे शानदार गोल की बदौलत बेल्जियम ने नेशंस लीग फुटबॉल में इंग्लैंड को 2-0 से हराकर फाइनल्स की दौड़ से बाहर कर दिया। मार्टेंस पिछले पांच साल में फ्री किक पर गोल करने वाले बेल्जियम के पहले खिलाड़ी हैं। उनसे पहले 2015 में केविन डि ब्रूयन ने इजरायल के खिलाफ किया था। अब एक दौर का खेल बाकी है और बेल्जियम ने ग्रुप दो तीसरे स्थान पर चल रहे इंग्लैंड पर पांच अंकों की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन


बेल्जियम ने हालांकि अभी फाइनल्स के लिए क्वालिफाई नहीं किया है। शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम की टीम को बुधवार को दूसरे स्थान पर चल रहे डेनमार्क की मेजबानी करनी है और फाइनल्स में जगह बनाने के लिए उसे हार से बचना होगा। डेनमार्क को आगे बढ़ने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

इटली ने पोलैंड को हराया : इटली ने पोलैंड को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इटली के लिए जोर्गिन्हो (27वें मिनट) और डोमेनिको बेरार्डी (83वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इटली ग्रुप एक में नौ अंकों के साथ शीर्ष और नीदरलैंड (08) दूसरे स्थान पर है। नीदरलैंड ने बोस्निया हर्जेगोविना को 3-1 से हराया। अन्य मैचों में तुर्की ने रूस को 3-2 से, फिनलैंड ने बुल्गारिया को 2-1 से और वेल्स ने रिपब्लिक ऑफ आयरलैंड को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें