फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई सिटी जीता पर आईएसएल फाइनल में पहुंचा एफसी गोवा

Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी
विज्ञापन

मुंबई सिटी एफसी ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग के पांचवें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे चरण में एफसी गोवा को उसी के घर में 1-0 से मात दी। वैसे, मुंबई के लिए करीबी जीत काम नहीं आई और गोवा ने पहले चरण की बड़ी जीत के दम पर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


गोवा ने मुंबई में खेले गए पहले चरण के मुकाबले में 5-1 से जीत दर्ज की थी।  यही वजह रही कि गोवा दो चरण के अंत के बाद 5-2 के कुल स्कोर के साथ फाइनल में पहुंची। गोवा दूसरी बार आईएसएल के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2015 में वह फाइनल में पहुंचा था। तब चेन्नईयन एफसी के हाथों उसे 2-3 की शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

गोवा का फाइनल में मुकाबला बेंगलुरु एफसी से होगा। दोनों के बीच खिताबी भिड़ंत 17 मार्च को होगी। पता हो कि बेंगलुरु एफसी ने नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड को 3-0 से हराकर लगातार दूसरे इंडियन सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


दूसरे चरण के प्लेऑफ में मिकू (72वां मिनट), डिमास डेलगाडो (87) और सुनील छेत्री (90+2) ने गोल किए। पहले चरण में बेंगलुरु को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह दोनों चरणों में बेंगलुरु एफसी को 4-2 से जीत मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें