फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई सिटी ने बैंगलुरू एफसी को 1-0 से दी मात, प्वॉइंट्स टेबल में बादशाहत बरकरार

Sun, 27 Jan 2019 09:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mumbai City FC vs chennaiyin fc
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मुंबई सिटी एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 1-0 से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए अहम मुकाबले में मुंबई एफसी की तरफ से पाउलो मचाडो ने 29वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल दागा।

विज्ञापन


पाउलो के गोल को मुंबई सिटी ने मैच के अंत तक शानदार तरीके से डिफेंड किया। हालांकि इस बीच बैंगलुरू एफसी ने कई शानदार मौके बनाए, लेकिन वो मुंबई पर बढ़त तो दूर की बात है, बराबरी तक भी न आ सकी।

इसी के साथ मंबई ने यह मैच जीत लिया। अब तक कुल 13 मुकाबले खेलने वाली मुंबई ने 8 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान घेर रखा है। वहीं, बेंगलुरू एफसी 12 में से 8 मैच जीतकर मुंबई से एक पायदान नीचे दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें