मिडफील्डर मोनू चौधरी कोच्चि में 15 फरवरी से संतोष ट्रॉफी के लिए होने वाली 67वीं सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम की अगुआई करेंगे। दिल्ली सॉकर एसोसिएशन की एनके भाटिया की अगुआई वाली चयनसमिति ने 21 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसमें डिफेंडर अनिल बारा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। दिल्ली का पहला मैच 15 फरवरी को रेलवे से होगा।
टीम इस प्रकार है
गोलकीपरः विक्रांत शर्मा, स्काइलिन, प्रणव राय।
डिफेंडर्सः विकास रावत, अनिल बारा, दीपक सिंह, योगेश प्रसाद, पुष्पेंद्र कुंडु, अनूप बिष्ट, सरवर अली।
मिडफील्डर्सः ज्योति, मोनू चौधरी (कप्तान), जतिंदर सिंह, धीरज, आशु नथानी, शशांक ममगांई।
फारवर्डः महेंदर कुमार, दीपक मेहरा, अंकित शर्मा, विजय कुमार, अभिषेक नायर।
स्टैंड बाईः शांतनु जैन, हेमंत थापा, कामसोनम, कुलभूषण, अनमोल रतन भसीन, फैज आलम।
अधिकारी मैनेजरः कमालुद्दीन कुरैशी
मुख्य कोचः सुरिंदर कुमार
कोचः मोहम्मद असलम