फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल क्लब मोहन बागान के अध्यक्ष गीतानाथ गांगुली का निधन

Wed, 18 Dec 2019 12:41 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गीतानाथ गांगुली - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मोहन बागान के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त जस्टिस गीतानाथ गांगुली का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को निधन हो गया। क्लब के सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रतिष्ठित वकील रहे 83 साल के गांगुली को इस महीने सड़क दुर्घटना में पैर में चोट लगी थी, जब उनकी कार को पीछे से किसी अन्य वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद गांगुली का ऑपरेशन किया गया था लेकिन वह इससे कभी नहीं उबर सके।

विज्ञापन


क्लब के अधिकारी ने कहा  कि सुबह उनके सीने में दर्द हुआ और अस्पताल जाने के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले साल नवंबर में स्वप्न सदन बोस की अगुआई वाले गुट की बड़ी जीत के बाद गांगुली क्लब के अध्यक्ष बने थे।

पत्नी के साथ जाकर 10 विश्व कप के मैच देखने वाले पन्नालाल चटर्जी का निधन

इस बीच अपनी पत्नी के साथ जाकर 10 विश्व कप के मैच देखने वाले पन्नालाल चटर्जी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें