अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे मोहम्मद बिन हम्माम ने उन पर लगे अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट (कैस) में एक नई अपील की है। फीफा के मौजूदा अध्यक्ष सेप ब्लाटर के खिलाफ अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे हम्माम पर चुनाव में वोट खरीदने के लिए रिश्वत लेने का आरोप है।
इस घटना के बाद फीफा ने 26 जुलाई को हम्माम पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, जिसे कैस ने अस्थायी प्रतिबंध में तब्दील कर दिया था। कैस की दलील थी कि फीफा ने हम्माम के रिश्वत के आरोपों के बारे में पुख्ता सबूत पेश नहीं किए हैं।