मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शनिवार को कहा कि राज्य में जल्द ही असम सीमा के निकट कोलासिब शहर में फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान होगा। रॉयटे ने कोलासिब में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) खेल अकादमी के निर्माण कार्य और वहां फुटबॉल मैदान के कृत्रिम टर्फ बिछाने के मुआयना किया। उन्होंने कहा, 'मिजोरम में जल्द ही अपना फीफा द्वारा प्रमाणित स्टेडियम होगा। साथ ही फुटबॉल के अलावा तीन अन्य खेलों को भी साई की निर्माणाधीन खेल अकादमी में शामिल किया जाएगा।'