फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इब्राहिमोविच के डबल गोल से मिलान ने सासुओलो को हराया

Wed, 22 Jul 2020 01:13 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

ज्लाटन इब्राहिमोविच के दो गोल की मदद से एसी मिलान ने सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में सासुओलो को 2-1 से हरा दिया। पहले हाफ में 38 साल के इब्राहिमोविच ने दो गोल दागे। इब्राहिमोविच ने मिलान को बढ़त दिलाई, लेकिन फ्रांसेस्को कापुतो ने पेनल्टी को गोल में बदलकर सासुओलो को बराबरी दिला दी। इब्राहिमोविच ने मध्यांतर से पहले एक और गोल दागकर स्कोर 2-1 किया जो निर्णायक साबित हुआ।

विज्ञापन


मेहदी बोराबिया को मध्यांतर से ठीक पहले दूसरा पीला कार्ड दिखाकर मुकाबले से बाहर कर दिया गया, जिससे सासुओलो को दूसरा हाफ 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। मगर इसके बावजूद मिलान की टीम और गोल नहीं दाग सकी। कोरोना वायरस महामारी के बाद लीग की बहाली पर मिलान की नौ मैचों में यह सातवीं जीत है। टीम के दो अन्य मैच ड्रॉ रहे। एक अन्य मैच में अटलांटा ने लुई म्यूरियल के गोल से बोलोना को 1-0 से हराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें