करीब छह माह बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली अर्जेंटीना को चिली ने विश्व कप क्वालिफायर में एक-एक की बराबरी पर रोक दिया। यह अर्जेंटीना का दिग्गज पूर्व कप्तान डिगो माराडोना के नवंबर में दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के बाद पहला मुकाबला था।
अर्जेंटीना के लिए मैच का एकमात्र गोल लियोनल मेसी (24वें मिनट) पेनाल्टी पर दागा। चिली को एलेक्सि सांचेज (36वें मिनट) ने 12 मिनट बाद ही बराबरी दिला दी। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी।
मेसी के 143 मैचों में 72 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। वह सक्रिय खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने के मामले में भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंच गए। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103 गोल, 173 मैच) पहले और यूएई के अली मबखौत (73 गोल, 89 मैच) दूसरे नंबर पर हैं। एक अन्य मैच में कोलंबिया ने पेरू को 3-0 से मात दी।