फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: पांच बच्चों की मां मेसी की फैन, मैच देखने केरल से अकेले कतर पहुंची फिर पूरा हुआ सपना

Sun, 27 Nov 2022 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

33 साल की नौशी अपने ‘हीरो’ मेसी और अर्जेंटीना को विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहती थीं। हालांकि सऊदी अरब से अर्जेंटीना को मिली हार से उनका दिल टूटा, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि अर्जेंटीना अगले मैच में जीत हासिल कर वापसी करेगी और ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
नाजी नौशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी की फैन केरल की एक महिला अपनी ‘कस्टमाइज्ड एसयूवी’ से अपनी पसंदीदा टीम का विश्वकप मैच देखने अकेले कतर पहुंच गई। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार पांच बच्चों की मां नाजी नौशी ने केरल से 15 अक्तूबर को खाड़ी देशों की यात्रा शुरू की और संयुक्त अरब अमीरात पहुंची। 
विज्ञापन


33 साल की नौशी अपने ‘हीरो’ मेसी और अर्जेंटीना को विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहती थीं। हालांकि सऊदी अरब से अर्जेंटीना को मिली हार से उनका दिल टूटा, लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि अर्जेंटीना अगले मैच में जीत हासिल कर वापसी करेगी और ऐसा ही हुआ। अखबार ने उनके हवाले से कहा, ‘मैं अपने ‘हीरो’ लियोनल मेसी को खेलते हुए देखना चाहती हूं। सऊदी अरब से मिली हार मेरे लिए निराशाजनक थी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि यह ट्रॉफी जीतने की राह में छोटी सी बाधा होगी।’ 

नौशी के उम्मीद के अनुसार दूसरे मैच में ऐसा ही हुआ। मेसी ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल किया और दूसरे गोल में मदद की। इस दौरान उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। अर्जेंटीना ने यह मैच 2-0 से जीतकर शानदार वापसी की और नौशी का सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन


कार को मुंबई से ओमान पहुंचाया, मस्कट से शुरू की यात्रा
नौशी ने पहले अपनी ‘एसयूवी’ को मुंबई से ओमान पहुंचाया और संयोग से यह दाएं हाथ की ओर ‘स्टीयरिंग’ वाली गाड़ी देश में भेजी जाने वाली पहली भारतीय पंजीकृत कार है। उन्होंने मस्कट से अपनी यात्रा शुरू की और हाटा बॉर्डर से अपनी एसयूवी में यूएई पहुंची। इस दौरान वह दुबई में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा देखने भी रूकीं।

कार में ही बनी है रसोई
इस एसयूवी में अंदर ही ‘रसोई’ है और इसकी छत पर एक टेंट जुड़ा हुआ है। नौशी ने कार का नाम ‘ऊलू’ रखा हुआ है, जिसका मलयालम भाषा में अर्थ ‘शी’ (महिला) होता है। नौशी ने कार में चावल, पानी, आटा, मसाले और अन्य सूखी चीजें रखी हुई हैं। उन्होंने अखबार से कहा, ‘मैं खुद ही खाना बनाने की कोशिश करती हूं। इससे निश्चित रूप से पैसा बचता है और ‘फूड प्वाजनिंग’ का भी जोखिम कम रहता है।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें