फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान में लौट आया बार्सिलोना का जादुगर

Wed, 08 Jan 2014 04:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चोट के बाद दो महीने बाहर रहे अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी एक बार फिर मैदान पर उतरने को तैयार हैं और उन्हें डॉक्टरों ने भी खेलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


मेडिकल टीम ने बार्सिलोना के स्ट्राइकर मेसी को मंगलवार को खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है और उन्हें बुधवार को गेटाफे के खिलाफ होने वाले किंग्स कप के मुकाबले के लिए टीम में शामिल भी कर लिया गया है।

चोटिल होने के कारण लियोनेल मेसी ने दो महीने से एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें पिछले साल 10 नवंबर को बाएं पैर की जांघ पर चोट लग गई थी और इसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- वीरू ही नहीं अफरीदी को भी लगा पहले दिन झटका

मेसी ने कुछ दिन बार्सिलोना में ही आराम करने के बाद अपना इलाज अर्जेंटीना में कराया।

बार्सिलोना के कोच गेरार्डो मार्टिनो ने मंगलवार को बताया कि मेसी अच्छा महसूस कर रहे हैं लेकिन उन्होंने यह खुलासा नहीं किया कि क्लब की ओर से सबसे ज्यादा गोल कर चुके मेसी आज के मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे या बेंच पर ही रहेंगे। हालांकि उनके अनुसार मेसी के आने से टीम में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें- असल में सिर्फ 28 गेंदों में जड़ा एंडरसन ने रिकॉर्डतोड़ शतक!

बार्सिलोना टीम को शनिवार को ला लीगा में एटलेटिको मैड्रिड से खेलना है। दोनों टीमें 18 मैचों में 49 अंकों के साथ संयुक्त शीर्ष पर हैं।

लियोनेल मेसी ने इसी टीम के खिलाफ 2007 में किंग्स कप मैच में अपने करियर के शानदार गोलों में शामिल गोल किया था। उन्होंने तब विपक्षी टीम की रक्षापंक्ति को चीरकर 12 सेकेंड में 55 मीटर की दूरी तय करते हुए गोल दागा था।
विज्ञापन


फुटबॉल के जानकार उनके इस गोल को महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के 1986 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ दागे गए बेहतरीन गोल के बराबर मानते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें