ऑस्ट्रिया के खिलाफ मेसी
- फोटो : IANS
मेसी ने तोड़ा विश्वकप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया और इस मुकाबले के नायक मेसी रहे। उन्होंने पहले हाफ में शानदार फिनिश के साथ गोल कर विश्वकप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद इंजरी टाइम में जूलियन अल्वारेज के शॉट पर रिबाउंड को गोल में बदलते हुए उन्होंने अपना दूसरा गोल दागा। पांच गोल के साथ मेसी फिलहाल गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
लियोनल मेसी (अर्जेंटीना) ने ऐसे किया गोल
- 38वां मिनट: फाकुंडो मेडिना के पास पर शानदार लेफ्ट-फुट फिनिश
- 90+5वां मिनट: जूलियन अल्वारेज के शॉट के रिबाउंड पर गोल
इराक के खिलाफ एमबाप्पे
- फोटो : IANS
एम्बाप्पे ने 100वें मैच को बनाया यादगार
फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराकर राउंड ऑफ-32 में जगह पक्की की। यह मुकाबला किलियन एम्बाप्पे का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया। 14वें मिनट में माइकल ओलीसे के पास पर एम्बाप्पे ने बॉक्स के बाहर से शानदार बाएं पैर का शॉट लगाकर गोल किया। दूसरे हाफ में इराकी डिफेंस और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाते हुए उन्होंने आसान गोल दागा। बाद में ओस्मान डेम्बेले ने तीसरा गोल कर जीत सुनिश्चित कर दी। एम्बाप्पे अब विश्वकप में 16 गोल कर चुके हैं और मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी पर पहुंच गए हैं।
किलियन एमबाप्पे (फ्रांस) ने ऐसे किया गोल
- 14वां मिनट: माइकल ओलीसे के पास पर 20 गज दूर से दमदार शॉट
- 54वां मिनट: इराकी डिफेंस और गोलकीपर की गलती का फायदा उठाकर गोल
हालंद की रफ्तार के आगे सेनेगल बेबस
नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर नॉकआउट चरण का टिकट हासिल किया। एर्लिंग हालंद ने इस मुकाबले में दो गोल किए और एक बार फिर साबित किया कि वह दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकरों में क्यों गिने जाते हैं। मार्टिन ओडेगार्ड के सटीक पास पर हालंद ने 48वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में बॉक्स के अंदर मिली गेंद को करीब से गोल में पहुंचाकर उन्होंने अपनी टीम की बढ़त मजबूत कर दी। हालंद के नाम अब दो मैचों में चार गोल हो चुके हैं।
एर्लिंग हालंद (नॉर्वे) ने ऐसे किया गोल
- 48वां मिनट: मार्टिन ओडेगार्ड के थ्रू बॉल पर शानदार फिनिश
- 58वां मिनट: बॉक्स के अंदर करीब से गोल
मेसी, एमबाप्पे और हालंद
- फोटो : FIFA.Com/Reuters
गोल्डन बूट की रेस
विश्वकप 2026 में अब गोल्डन बूट की लड़ाई और रोमांचक हो गई है। मेसी फिलहाल आगे हैं, लेकिन एमबाप्पे और हालंद उनसे सिर्फ एक गोल पीछे हैं। नॉकआउट चरण में यह मुकाबला विश्व फुटबॉल की सबसे बड़ी कहानी बन सकता है।
| खिलाड़ी |
गोल |
| लियोनल मेसी |
5 |
| किलियन एमबाप्पे |
4 |
| एर्लिंग हालंद |
4 |