फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी ने लगाई एक और हैट्रिक

Mon, 08 Dec 2014 02:16 PM IST
अमर उजाला/मैड्रिड
विज्ञापन
विज्ञापन
बार्सिलोना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी का शानदार फॉर्म लगातार जारी है। ला लीगा टूर्नामेंट में चार मैचों में तीसरी हैट्रिक बनाकर मेसी ने ना केवल अपनी टीम बार्सिलोना को एस्पान्योल पर 5-1 की एकतरफा जीत दिलाई बल्कि शीर्ष पर चल रहे रियल मैड्रिड पर भी दबाव बना दिया। मेसी की टूर्नामेंट में यह 21वां हैट्रिक है।
विज्ञापन


उनसे आगे अब केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं जिनके नाम 23 हैट्रिक हैं। रोनाल्डो ने शनिवार को ही 23वां हैट्रिक लगाया था। इस जीत के बाद बार्सिलोना के अब 34 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर चल रहे एटलेटिको मैड्रिड के भी 34 अंक हैं। शनिवार को सेल्टा विगो पर मिली 3-1 की जीत के बाद 36 अंकों के साथ रियल मैड्रिड ने अपना शीर्ष स्थान सुरक्षित रखा है।

सर्जियो गार्सिया ने मैच के 13वें मिनट में ही गोल कर बार्सिलोना पर एस्पान्योल को बढ़त दिला दी। इसके बाद मेसी ने गोल कर पहले हाफ की समाप्ति तक बार्सिलोना को मैच में बराबरी पर ला खड़ा किया। दूसरे हाफ में जावी हर्नांडेज, नेयमार और इवान राक्टिक के बेहतरीन प्रदर्शन के आगे मेजबान टीम जूझती रही तो बार्सिलोना ने लगातार चार गोल ठोक मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया।
विज्ञापन


मेसी ने 50वें और 81वें मिनट में गोल ठोक अपना हैट्रिक पूरा किया। इस बीच मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मैनेजर डेविड मोयेस को रियल सोसाइडेड के साथ अपने पहले ही मैच में विलारियल के खिलाफ 4-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें