फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बीच विदेश मंत्रालय ने आठ ब्राजीली फुटबॉलरों को ISL में भाग लेने की दी अनुमति 

Sat, 26 Sep 2020 08:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना महामारी के बीच नौ विदेशी फुटबॉलर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में भाग लेने के लिए भारत आने को तैयार हैं। इनमें आठ ब्राजील से और एक फिजी से हैं। विदेश मंत्रालय ने 10 विदेशियों (नौ खिलाड़ी और एक कोचिंग स्टाफ) को गोवा में आईएसएल शुरू होने से पहले अपने संबंधित क्लबों से जुडने की अनुमति प्रदान कर दी है। इस तरह से ये महामारी के बीच भारत में पहुंचने वाले पहले विदेशी पेशेवर खिलाड़ी होंगे। फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा आयोजित आईएसएल का अगला चरण नवंबर में गोवा में तीन स्थलों पर खेला जाएगा।

विज्ञापन


भारत की यात्रा करने के लिए मंजूरी मिल गई
पता चला है कि उन्हें अपनी सरकार से भी भारत की यात्रा करने के लिए मंजूरी मिल गई है। ओडिशा एफसी के मार्सेलिन्हो, डिएगो मौरिसियो और रोजेरियो रामोस (गोलकीपिंग कोच) के साथ बंगलूरू एफसी और चेन्नईयिन एफसी के दो दो और हैदराबाद एफसी और जमशेदपुर एफसी का एक एक खिलाड़ी अगले महीने के शुरू में ब्राजील से रवाना होकर लंदन से गोवा पहुंच जायेंगे। यह ब्रिटेन में भारत के ‘एयर बबल’ बदौलत ही हो पायेगा।

भारत के लिए रवाना होने से पहले पृथकवास में रहना होगा
इसकी जानकारी रखने वाले करीबी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि भारत सरकार से जरूरी मंजूरी मिलने के बाद ब्राजील दल पहले ब्रिटेन जाएगा और भारत के लिए रवाना होने से पहले पृथकवास में रहेगा। ये सभी आईएसएल द्वारा बनायी गयी मानक परिचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करेंगे।
विज्ञापन


भारत पहुंचने से पहले तीन बार कोविड-19 जांच में निगेटिव आना होगा
इसी तरह एटीके मोहन बागान के रॉय कृष्णा फिजी से रवाना हो चुके हैं और वह न्यूजीलैंड में दो हफ्ते के पृथकवास में रहेंगे जिसके बाद उन्हें भारत पहुंचने से पहले तीन बार कोविड-19 जांच में निगेटिव आना होगा। गोवा पहुंचने के बाद सभी विदेशी खिलाड़ियों को 12 दिन के अंदर पांच कोविड-19 परीक्षण कराने होंगे जिसके बाद वे आईएसएल ‘बायो बबल’ में प्रवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें