एक अखबार द्वारा फुटबॉल में मैच फिक्सिंग के खुलासे के बाद ब्रिटिश पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
‘सन ऑन संडे’ अखबार के अंडरकवर एजेंट मजहर महमूद ने चैंपियनशिप में एक खिलाड़ी द्वारा पैसों के बदले येलो कार्ड्स फिक्स करने का दावा किया।
महमूद ने कहा कि वह एक ऐसे खिलाड़ी से मिला जिसने कहा कि वह 30 हजार पाउंड के बदले येलो कार्ड्स फिक्स कर सकता है। इस खिलाड़ी ने रिपोर्टर से यह भी कहा कि वह प्रीमियर लीग मैचों और ब्राजील में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में भी मैच फिक्सिंग करने के लिए तैयार है।
अखबार ने सभी सूचनाएं ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी (एनसीए) को दे दी हैं। एनसीए ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "एनसीए इस बात की पुष्टि करता है कि सन ऑन संडे अखबार ने अपनी जांच से प्राप्त सूचनाएं नेशनल क्राइम एजेंसी को सौंप दी हैं। इस मामले की जांच जारी है और हम फुटबॉल एसोसिएशन और गैम्बलिंग कमीशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"