फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maradona Shirt Auction: मैराडोना की 'हैंड ऑफ गॉड' वाली जर्सी की रिकॉर्ड कीमत, नीलामी में मिले 67.86 करोड़ रुपये

Thu, 05 May 2022 02:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

मैराडोना ने जिस जर्सी को पहनकर ऐतिहासिक गोल किया था। नीलामी में उस शर्ट को 7.21 मिलियन पाउंड (67.86 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मैराडोना ने हाथ से विवादित गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 
 
विज्ञापन
मैराडोना की ऐतिहासिक टी शर्ट ने ऑक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के फुटबॉल दिग्गज डिएगो माराडोना के विवादित हैंड ऑफ गॉड गोल के दौरान पहनी गई फुटबॉल शर्ट को लंदन में 7.1 मिलियन पाउंड (67.86 करोड़ रुपये) में नीलाम किया गया। इसके साथ ही इस जर्सी ने नीलामी का नया रिकॉर्ड बनाया। यह किसी मैच में खिलाड़ी द्वारा पहनी गई जर्सी की सबसे ज्यादा कीमत है। इससे पहले साल 2019 में बेबे रूथ के यांकीज रोड की जर्सी 5.64 मिलियन अमरीकी डालर (43 करोड़) में बिकी थी।
विज्ञापन


22 जून 1986 को फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना के 25 वर्षीय माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में इतिहास रच दिया था। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल मैचों में से एक में माराडोना ने दो सबसे असाधारण और विवादित गोल किए थे। उनके गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने कप जीत लिया था।  

20वीं सदी के फुटबॉल में सबसे ऐतिहासिक पल की गवाह है यह शर्ट
सोथबी के स्ट्रीटवियर और मॉडर्न कलेक्टेबल्स के प्रमुख ब्रह्म वाचर ने कहा, यह ऐतिहासिक शर्ट न केवल फुटबॉल के इतिहास में, बल्कि 20 वीं शताब्दी के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल की याद है। यह निश्चित रूप से नीलामी में आने वाली सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल शर्ट है। इसलिए यह किसी मैच में पहनी गई जर्सी में सबसे महंगी है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाड़ी के पास थी शर्ट
यह शर्ट इंग्लैंड मिडफील्डर स्टीव हॉज के संग्रह में शामिल जी, जिन्होंने अनजाने में मैच के दौरान माराडोना को गेंद पास की थी। उनके पास पर गोल कर माराडोना ने अपनी टीम को जीत दिलाई ती और मैच के बाद स्टीव के साथ शर्ट बदल ली थी। माराडोना ने अपनी आत्मकथा 'टचड बाय गॉड' में इस बारे में बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें