फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UEFA Champions League: महिला फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

Fri, 19 Aug 2022 12:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिला चैंपियंस लीग में गुरुवार को अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। इस क्वालिफाइंग मैच में मनीषा को 60वें मिनट में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका मिला।
विज्ञापन
मनीषा कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया है। वह यूएफा (UEFA) महिला चैंपियंस लीग में खेलने वालीं देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। मनीषा ने ऐसा माकरियो स्टेडियम में अपोलन लेडीज एफसी के लिए खेलते हुए किया। मनीषा भारत की स्टार फुटबॉलर्स में से एक हैं। पिछले एक साल में उन्होंने कई कमाल किए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, महिला चैंपियंस लीग में गुरुवार को अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। इस क्वालिफाइंग मैच में मनीषा को 60वें मिनट में सिपरस की मारिलने जॉर्जिया की जगह सब्सिटियूट के तौर पर खेलने का मौका मिला। अपोलन ने इस मैच में रिगास को 3-0 से हरा दिया। हालांकि, मनीषा कोई गोल नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने इस यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही इतिहास रच दिया है।

मनीषा किसी विदेशी लीग में खेलने वाली भारत की चौथी खिलाड़ी हैं। मनीषा ने भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। इसी को देखते हुए ही उन्हें इस लीग के लिए चुना गया था। 

Manisha Kalyan - Wikipedia

इंडियन विमेंस फुटबॉल (IWL) लीग के पिछले सीजन में मनीषा ‘प्लेयर ऑफ द सीजन' भी रही थीं। उस टूर्नामेंट में मनीषा ने कुल 14 गोल किए थे। मनीषा की बदौलत गोकुलम केरल ने पहला IWL खिताब भी जीता था। इसके अलावा मनीषा को इसी साल एआईएफएफ महिला ‘फुटबॉलर ऑफ द इयर' भी चुना गया था। साल 2021 में मनीषा ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर' भी बनी थीं।

नवंबर 2021 में मनीषा भारत के लिए खेलते हुए ब्राजील के खिलाफ दोस्ताना मैच खेलने उतरी थीं। इसी मैच में मनीषा के करियर को बदल कर रख दिया था। 20 साल की विंगर मनीषा ने ब्राजीलियन डिफेंस को चीरते हुए गोल दागा था। वह सीनियर फुटबॉल में ब्राजील के खिलाफ गोल दागने वाली पहली भारतीय महिला फुटबॉलर बनी थीं।


विज्ञापन

तब से, वह भारतीय फ़ुटबॉल में एक चमकता सितारा रही हैं। टूर्नामेंट समाप्त होने के महीनों बाद गोकुलम केरल ने घोषणा की थी कि मनीषा भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए साइप्रस जाएंगी। हाल ही में एक दोस्ताना मैच में मनीषा ने अपोलन की ओर से ओमोनिया एफसी के खिलाफ खेलते हुए 4-0 से जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने एक गोल भी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें