मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हैरी मागुइरे को लीसेस्टर से विश्व रिकॉर्ड फी के साथ अपने साथ जोड़ा है। यूनाइटेड ने इंग्लैंड के सेंटर बैक के साथ 80 मिलियन पाउंड (करीब 6.78 अरब रुपये) का करार किया है। इसी के साथ 26 वर्षीय हैरी दुनिया के सबसे महंगे डिफेंडर बन गए हैं।
हैरी के एक-दो दिन में चिकित्सा संबंधी औपचारिकाएं पूरी करने की उम्मीद है। हैरी ने दो साल पहले 2017 में लीसेस्टर से करार किया था। उन्होंने लीसेस्टर के लिए 76 मैच खेले और सिर्फ पांच गोल किए। वहीं इंग्लैंड के लिए 20 मैचों में एकमात्र गोल किया है।