मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्ट्राइकर एडिंसन कावानी पर उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट भारी पड़ गई। अश्वेत लोगों के लिए स्पेनिश भाषा के एक फिकरे का इस्तेमाल करने की वजह से इंग्लिश फुटबॉल संघ ने उनपर तीन मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। उनपर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि इस कावानी का कहना है कि वह संबोधन उन्होंने प्यार से दिया था।