फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपा लीगः मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान क्वार्टर फाइनल में

Thu, 06 Aug 2020 01:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester United - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाईटेड और इंटर मिलान ने अपने अपने मुकाबले जीतकर यूरोपा लीग क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जिसके साथ कोरोना वायरस महामारी के बीच खाली स्टेडियम में महाद्वीपीय फुटबॉल की वापसी हुई। यूनाईटेड ने बुधवार को लास्क लिंज को 2-1 से हराकर ऑस्ट्रिया के क्लब के खिलाफ कुल 7-1 के अंतर से जीत दर्ज की। इस मुकाबले का पहला चरण पांच महीने पहले खेला गया था।

विज्ञापन


लास्क ने 55वें मिनट में फिलिप वीसिंगर के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन दो मिनट बाद जेसी लिंगार्ड ने यूनाईटेड को बराबरी दिला दी। एंथोनी मार्शल ने 88वें मिनट में यूनाईटेड की ओर से एक और गोल दागकर टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चत की।

इंटर मिलान ने रोमेलु लुकाकु और क्रिस्टयन एरिकसेन के गोल से गेटाफे को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में एक ही मैच जर्मनी में खेला गया क्योंकि दोनों टीमों ने पहले चरण में हिस्सा नहीं लिया था जिसके बाद यूरोपीय सत्र निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें