फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनचेस्टर यूनाईटेड और चेल्सी ने बनाई चैंपियंस लीग में जगह

Mon, 27 Jul 2020 07:41 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Manchester United - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रूनो फर्नाडिस के पेनल्टी पर किए गए महत्वपूर्ण गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने रविवार को लीस्टर सिटी को इंग्लिश प्रीमियर लीग के आखिरी लीग मैच में 2-0 से हराकर चेल्सी के साथ चैंपियंस लीग में जगह बनाई। चेल्सी ने एक अन्य मैच में वॉल्वस को 2-0 से पराजित किया। उसकी तरफ से मैसन माउंट और ओलिवर गिरोड ने गोल किए। ये दोनों गोल पहले हाफ के इंजुरी टाइम में किए गए।

विज्ञापन


पिछले साल सितंबर से शीर्ष चार में जगह बनाए रखने वाले लीस्टर को कोरोना वायरस ब्रेक के बाद लीग की वापसी पर लचर प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। मैनचेस्टर यूनाईटेड को चैंपियंस लीग में जगह बनाने के लिए केवल ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन उसे 71वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे फर्नाडिस ने गोल में बदलने में गलती नहीं की। जेसी लिग्नार्ड ने इंजुरी टाइम के आठवें मिनट में टीम की तरफ से दूसरा गोल किया।

इस जीत से मैनचेस्टर यूनाईटेड 38 मैचों में 66 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। चेल्सी के भी इतने ही अंक रहे, लेकिन वह गोल अंतर में पिछड़ने के कारण चौथे स्थान पर रहा। प्रत्येक लीग से शीर्ष चार टीमें चैंपियन्स लीग में जगह बनाती हैं। लीस्टर को 62 अंक के साथ पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा। प्रीमियर लीग से चैंपियन लीवरपूल और मैनचेस्टर सिटी पहले ही चैंपियंस लीग में जगह पक्की कर चुके थे। लीवरपूल ने एक अन्य मैच में न्यूकास्टल को 3-0 से हराकर 99 अंकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। मैनचेस्टर सिटी ने नार्विच सिटी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। वह 81 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें